नावाल्नी को राष्ट्रपति पुतीन के आलोचक के रूप में जाना जाता है और वह देश के वरिष्ठ अधिकारियों के ख़िलाफ़ भ्रशष्टाचार के मामलों में अपने अभियान के लिए जाने जाते हैं।
रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नावाल्नी की प्रवक्ता कीरा यारमिश ने बताया कि वह विमान में अचानक बीमार पड़ गए और इस समय कोमा में हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि हमें लगता है कि नावाल्नी को चाय में ज़हर दे दिया गया क्योंकि सुबह उन्होंने केवल चाय पी थी।